खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 द‍िसंबर को महाराष्‍ट्र दौरे पर रहेंगे. वहां सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 दिसंबर को महाराष्ट्र यात्रा के दौरान सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में महान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. उसके बाद प्रधानमंत्री सिंधुदुर्ग में ‘नौसेना दिवस 2023’ समारोह के कार्यक्रम में ह‍िस्‍सा लेंगे. प्रधानमंत्री तारकरली समुद्र तट, सिंधुदुर्ग से भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों के ‘परिचालन प्रदर्शन’ को भी देखेंगे।

नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है. सिंधुदुर्ग में ‘नौसेना दिवस 2023’ समारोह छत्रपति शिवाजी महाराज की समृद्ध समुद्री विरासत को श्रद्धांजलि है जिनकी जलव्याघ्र से नया नौसेना ध्वज प्रेरित है. इसे पिछले साल अपनाया गया था जब पहले स्वदेशी विमान वाहक आईएनएस विक्रांत को नौसेना में शामिल किया गया था।

नौसेना के योगदान पर प्रकाश डालता है ‘परिचालन प्रदर्शन’ नौसेना दिवस के अवसर पर हर साल भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों की ओर से ‘परिचालन प्रदर्शन’ आयोजित करने की परंपरा है. ये ‘परिचालन प्रदर्शन’ लोगों को भारतीय नौसेना की तरफ किए गए मल्टी-डोमेन ऑपरेशन के विभिन्न पहलुओं को देखने का अवसर प्रदान करते हैं. यह जनता के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नौसेना के योगदान पर प्रकाश डालता है. इसके साथ ही यह नागरिकों के बीच समुद्री चेतना को भी बढ़ाता है।

इस बीच देखा जाए तो प्रधानमंत्री मोदी ने प‍िछले साल 6 मार्च को पुणे नगर निगम के परिसर में भी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया था. करीब 9.5 फीट ऊंची प्रतिमा को 1,850 किलोग्राम गनमेटल से बनाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button