छत्तीसगढ़फीचर्ड

केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा आज रायपुर में जनादेश परब सहित अन्य विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर आज 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में जनादेश परब मनाया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। कार्यक्रम राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में दोपहर एक बजे से होगा जिसमें राज्य सरकार के सुशासन के एक साल की झलक दिखाई देगी।

जनादेश परब में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में मंत्रीगण केदार कश्यप, रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल, ओ.पी. चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि विधायक राजेश मूणत, गुरू खुशवंत साहेब, सुनील कुमार सोनी, पुरन्दर मिश्रा, मोती लाल साहू, अनुज शर्मा और इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहेंगे।

केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा आज रायपुर में जनादेश परब सहित अन्य विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज 13 दिसम्बर को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे।

केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा दोपहर 3 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और वहां से सीधे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे, जहां वे जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के पश्चात शाम 4.55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा शाम 6.40 बजे पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के निवास जांएगे। इसके बाद वे 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button