खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी: दूरदर्शन पर इन 6 भाषाओं में देख सकेंगे भारत वेस्टइंडीज के मुकाबले

भारतीय फैंस भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के मुकाबले दूरदर्शन पर हिंदी-अंग्रेजी समेत 6 भाषाओं में देख पाएंगे. दूरदर्शन के अलावा सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा और फैन कोड पर भी होगी…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है. इस दौरे पर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया टेस्ट मैचों के अलावा वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमिनिका में खेला जाएगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के मुकाबले लाइव कहां देख पाएंगे? दरअसल, क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. दूरदर्शन भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का लाइव ब्रॉडकास्ट हिंदी-अंग्रेजी समेत 6 भाषाओं में करेगा।

भारतीय फैंस भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के मुकाबले दूरदर्शन पर हिंदी-अंग्रेजी समेत 6 भाषाओं में देख पाएंगे. दरअसल, दूरदर्शन हिंदी-अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और बांग्ला भाषाओं में भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के मुकाबले का लाइव ब्रॉडकास्ट करेगा. साथ ही दूरदर्शन पर फैंस बिना किसी सब्सक्रिप्शन के लाइव ब्रॉडकास्ट देख पाएंगे. हालांकि, दूरदर्शन के अलावा भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा और फैन कोड पर भी होगी, लेकिन इसके लिए पैसे देने होंगे।

गौरतलब है कि भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का पहला मैच डोमिनिका में खेला जाएगा. दोनों टीमें 12 जुलाई से आमने-सामने होगी. जबकि भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई से त्रिनाडाड के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा. इस टेस्ट सीरीज के बाद भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. साथ ही दोनों टीमें टेस्ट सीरीज के बाद लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में भिड़ेंगी।

वेस्टइंडीज दौरे का पूरा शेड्यूल-

12 से 16 जुलाई, पहला टेस्ट, डोमिनिका
20 से 24 जुलाई, दूसरा टेस्ट, त्रिनिदाद
27 जुलाई, पहला वनडे, बारबाडोस
29 जुलाई, दूसरा वनडे, बारबाडोस
1 अगस्त, तीसरा वनडे, त्रिनिदाद
3 अगस्त, पहला टी-20, त्रिनिदाद
6 अगस्त, दूसरा टी-20, गुयाना
8 अगस्त, तीसरा टी-20, गुयाना
12 अगस्त, चौथा टी-20, फ्लोरिडा
13 अगस्त, पांचवां टी-20, फ्लोरिडा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button