छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिन्दगी’’ के तहत् विभिन्न स्थानों में आयोजित किया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अजय यादव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल द्वारा शनिवार दिनांक 15.07.2023 को रायपुर जिले में नशे के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिन्दगी’’ का शुभारंभ करते हुए जन जागरूकता हेतु तैयार की गई वाहनो को सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन से झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।

इस जागरूकता अभियान के तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों, पब्लिक प्लेसेस, हाउसिंग सोसायटी, मोहल्ले, स्कूल/कॉलेज, यूनिवर्सिटी शासकीय एवं निजी कार्यालयों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को जागरूक करना है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 16.07.23 को रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, तेलीबांधा मरीन ड्राईव तालाब, खम्हारडीह में अमन नगर, देवेन्द्र नगर में त्रिमूर्ति नगर, सरस्वती नगर में सेंट्रल लाईब्रेरी, न्यू राजेन्द्र नगर में कलर्स मॉल एवं लालपुर ब्रिज के पास, मौदहापारा में शहीद स्मारक भवन, आमानाका में टाटीबंध बस्ती एवं वाल्मिकी नगर, बी.एस.यू.पी कॉलोनी सड्डू विधानसभा एवं भाठागांव पुरानी बस्ती, माना में माना बस्ती, नेवरा में सुभाष चौक, धरसींवा में देवरी तथा खरोरा, उरला एवं आजाद चौक के क्षेत्रों में रायपुर पुलिस के अधि./कर्म., काउंसलर, डॉक्टर आलोक शुक्ला एवं योगिता शर्मा, साया फाउंडेशन, वक्ता मंच, सहित अन्य समाज सेवी संगठनों, छात्रों एवं राग म्यूजिक के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिन्दगी’’ आयोजित किया जाकर नशे के दुष्प्रभावों सहित इससे जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में आमजन को बताकर जागरूक किया गया।

इसके साथ ही ‘‘हैलो जिंदगी’’ अभियान के तहत आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से टी-शर्ट, पोस्टर एवं पम्पलेट वितरित किये गये तथा मकानों के बाहर एवं आटो में पोस्टर/स्टीकर लगाने के साथ ही नुक्कड़, नृत्य व सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसका प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

इस जन जागरूकता अभियान के तहत जिला के प्रत्येक थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में वॉल पेंटिंग कराने के साथ ही प्रमुख स्थानों में बैनर और पोस्टर भी लगवाए जा रहे है तथा जागरूकता हेतु तैयार की गई वाहनो को रायपुर के मुख्य स्थानों से लेकर अंदरूनी क्षेत्रों में घुमाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

रायपुर पुलिस का यह अभियान आगामी 15 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button