छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP मोहित गर्ग ने 11वीं विश्व स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले आरक्षक को किया सम्मानित

राजनांदगांव जिले के आरक्षक शीतलेश पटेल द्वारा कजाकिस्तान में आयोजित 11वीं विश्व स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल खिताब जीतकर छत्तीसगढ़ पुलिस को किया गौरान्वित…

11वीं विश्व स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियागिता दिनांक 15.07.2024 से 19.07.2024 तक कजाकिस्तान में हुआ था आयोजित…

 

राजनांदगांव। 11वीं विश्व स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियागिता दिनांक 15.07.2024 से 19.07.2024 तक कजाकिस्तान में आयोजित हुआ था।

जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले आरक्षक शीतलेश कुमार पटेल रक्षित केंद्र राजनांदगांव द्वारा इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है।

शीतलेश कुमार पटेल के वापस अपने यूनिट राजनांदगांव आने पर राजनांदगांव पुलिस एवं छत्तीसगढ़ पुलिस का मान बढ़ाने पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा शीतेश पटेल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया साथ ही उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बधाई दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button