दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा पार्षद दया सिंह की पहल रंग लाई, वार्ड 44 के जगह जगह पर लगाए जा रहे CCTV

भिलाई। बेटियों की सुरक्षा के लिए संकल्पित वार्ड 44 के पार्षद दया सिंह की पहल अब रंग ला रही है। वार्ड 44 लक्ष्मी नगर में शहीद कोसल यादव चौक, अंबेटकर चौक, दीपा चौक, जलाराम मंदिर चौक, लक्ष्मीनारायण स्कूल के सामने, अलग-अलग जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ताकि वार्ड की निगरानी हो सके और होने वाले अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

नगर निगम भिलाई की ओर से यह कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए भाजपा पार्षद और उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने पहल करते हुए मांग की थी उनकी मांगों पर निगम प्रशासन ने गंभीरता से लिया और वार्ड में अलग-अलग जगहों पर कैमरे लगाने की शुरुआत हो चुकी है।

श्री सिंह का कहना है कि चुनाव के पूर्व उन्होंने वादा किया था कि वार्ड में जगह जगह कैमरा लगेगा ताकि उसकी मॉनिटरिंग की जा सके। अब काम शुरू हो चुका है। कैमरे लगाए जा रहे हैं जिससे निगरानी हो सकेगी और पुलिस को भी अपराधों पर अंकुश लगाने में काफी मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button