दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बच्चों को संस्कार एवं शिक्षा से अभिसिंचित करने में सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है– गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

दुर्ग। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गृहमंत्री साहू ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह दिन हमें अपने देश के महान शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जन्म जयंती का भी स्मरण कराता है।

शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा हमारी युवा पीढ़ी को संस्कार एवं शिक्षा से अभिसिंचित करने में सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षाएं जीवन पर्यन्त हमारा मार्गदर्शन करती हैं।

गृहमंत्री साहू ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नवा छत्तीसगढ़ बनाने हेतु निरंतर अग्रसर है और हम संकल्पित भावना के साथ बच्चों का भविष्य गढ़ने का काम कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में प्रदेश के ग्रामीण, आदिवासी और गरीब बच्चों को भी स्वामी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से बहुत कम फीस पर क्वालिटी एजुकेशन और अंग्रेजी भाषा में शिक्षा मिलना संभव हो रहा है।

आज प्रदेश के बच्चों को स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अच्छा अवसर मिल रहा है। राज्य में शिक्षा का स्तर बढ़ाने और उसे मजबूत करने की दिशा में कई महत्त्वपूर्ण पहल करके छत्तीसगढ़ आज देश के लिए अपने तरह की एक अनूठी मिसाल पेश कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button