खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पांचवा और आखिरी मैच आज, भारत 4-1 से जितने चाहेगी सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु में पांचवां टी20 मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है…

बेंगलुरु (ए)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज बेंगलुरु में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज 3-1 से जीत चुकी है. अब आखिरी मैच बाकी है. टीम इंडिया इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. उसने पिछले मैच में 4 खिलाड़ी बदले थे. कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच के लिए शिवम दुबे को मौका दे सकते हैं।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी. भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले यह ऑस्ट्रेलिया से आखिरी मैच होगा. टीम इंडिया इसमें भी बचे हुए खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगी. वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. वे कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. शिवम दुबे को भी मौका मिल सकता है. शिवम ने 1 वनडे मैच भी खेला है. वे भारत के लिए 18 मैचों में 152 रन बना चुके हैं।

बता दें कि टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच 2 विकेट से जीता था. इसके बाद दूसरा मुकाबला 44 रनों से जीता. भारत को तीसरे मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. वहीं चौथे मुकाबले से टीम इंडिया ने कमबैक किया. उसने यह मैच 20 रनों से जीता. अब पांचवां और आखिरी मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी. यहां तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी।

संभावित खिलाड़ी

भारत : यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह/शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, अवेश खान, मुकेश कुमार

ऑस्ट्रेलिया : जोश फिलिप, ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमॉट, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन ड्वारशुइस, केन रिचर्डसन/नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button