खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मतगणना से पहले पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने किया बड़ा एलान, कांग्रेस की सीटों पर किया बड़ा दावा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 8 बजे से शुरू शुरू होने वाली है, इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सीएम रमन सिंह ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि  छत्तीसगढ़ में स्थिति बहुत स्पष्ट है. एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि कांग्रेस, जिसने 68 सीटें (2018 विधानसभा चुनावों में) जीती थीं और 2023 के विधानसभा चुनावों मे 75 सीटें जीतने का दावा कर रही है. वह संभवतः इस बार 40-42 सीटों तक सीमित रहेगी. यह एक बड़ी गिरावट है. यह बहुत स्पष्ट है कि भाजपा स्पष्ट रूप से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी।

वोटों की गिनती पर बीजेपी नेता छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा ‘कांग्रेस पार्टी डरी हुई और घबराई हुई है. जब भी कांग्रेस हारने या हारने वाली होती है तो वह ईवीएम को दोष देती है और कभी-कभी संविधान को दोष देती है. कांग्रेस पार्टी जा रही है चुनाव हारने के लिए। छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें खारिज कर दिया है।’

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को मतों की गिनती होगी और प्रदेश में ज्यादातर सीटों पर सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है. राज्य में कांग्रेस सत्ता में वापसी करने का दावा कर रही है. पार्टी को विश्वास है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पार्टी ने किसान, आदिवासी, और गरीबों के लिए काम किया है, जिसके दम पर एक बार फिर यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी।

वहीं 2003 से 2018 तक लगातार 15 वर्षों तक सत्ता में रही भाजपा को उम्मीद है कि राज्य की जनता एक बार फिर उन्हें मौका देगी. पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि पर भरोसा जताया है तथा चुनाव प्रचार के दौरान बघेल सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button