छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़: छोटेकेड़वाल के जंगलों में हुई मुठभेड़, 4-6 नक्सलियों की मारे जाने या घायल होने की संभावना

नक्सली कमांडर डीव्हीसीएम राजू एवं मासा की उपस्थिति की मिली थी सूचना…नक्सलियों द्वारा 28 जुलाई से 03 अगस्त तक मनाया जा रहा है शहीद सप्ताह…

सुकमा। थाना चिंतागुफा व किस्टाराम के सरहदी ग्राम छोटेकेड़वाल, बड़ेकेड़वाल व सिंघनमड़गू के जंगलों में किस्टाराम एरिया कमेटी के इंचार्ज डीव्हीसीएम राजू एवं प्लाटून नंबर 08 का इंचार्ज मासा के साथ लगभग 30-35 नक्सलियों की उपस्थिति एवं नक्सलियों द्वारा शहीद सप्ताह मनाये जाने की सूचना पर डीआरजी एवं कोबरा द्वारा विशेष नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान आज दिनांक 29.07.2023 के प्रातः छोटेकेड़वाल के जंगलों में नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर जान से मारने एवं हथियार लूटने की नीयत से अंधाधूंध फायरिंग किया।

जिसके जवाब में डीआरजी के जवानों द्वारा भी फायरिंग किया है। दोनो ओर से फायरिंग लगभग 01 घंटे तक चली। पार्टी अभी अभियान पर है वापसी पश्चात् विस्तृत जानकारी दी जायेगी। 4-6 नक्सलियों की मारे जाने या घायल होने की संभावना है। नक्सलियों द्वारा 28 जुलाई से 03 अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button