खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत ने सीरीज के पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराकर सीरीज 1- 0 की बढ़त बनाई

भारत ने पांच मैचों की टी 20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराकर सीरीज पर 1- 0 से बढ़त बना लिया है…

विशाखापट्टनम (ए)। डॉ वाईएस राजशेखर स्टेडियम में खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 207 रनों का लक्ष्य दिया है। जवाब में भारत ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर पांच मैचों की टी20 सीरीज में पहला मैच जीतकर शुरुआत की है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 2 विकेट जल्द गिर गया। लेकिन ईशान किशन और कप्तान सूर्य कुमार यादव की आतिशी अर्द्ध शतकीय पारी ने भारत को जीत दिलाई।

ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन नंबर पर बैटिंग करने आए जोश इंग्लिस ने सिर्फ 50 गेंदों में 11 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 110 रनों की पारी खेली। इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने 52 रन बनाए. अंत में टिम डेविड 13 गेंद में 19 पर नाबाद लौटे. ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए. वहीं भारत के लिए रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा काफी महंगे साबित हुए. दोनों ने 50 से ज्यादा रन लुटाए. वहीं मुकेश कुमार ने अंतिम ओवर में सिर्फ पांच रन दिए।

भारत के तरफ से यशश्वी जायसवाल ने 21, ऋतुराज गायकवाड़ ने 0, ईशान किशन ने 58, सूर्य कुमार यादव ने 80, तिलक वर्मा ने 12, अक्षर पटेल ने 2 रन, बिस्नोई ने 0 रन, अर्शदीप ने 0 रन, रिंकू सिंह ने 22* रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से बहरेंड्रॉफ ने 1, शॉर्ट ने 1 एबॉट ने 1 और संघा ने 2 विकेट लिए।

वही भारतीय गेंदबाजों ने आज जमकर रन लुटाए, अर्शदीप ने 4 ओवर में 41 रन, कृष्णा ने 4 ओवर में 50 रन, अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 32 रन, विश्नोई ने 4 ओवर में 54 रन और मुकेश कुमार ने 4 ओवर में 29 रन दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button