दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भारी वाहन चालको को बायें चलने हेतु जागरूक करने दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया “फॉलो ट्राफिक लेन” जागरूकता अभियान

प्रथम चरण में समझाइए देने के पश्चात जो वाहन चालक “लेन डिसिप्लिन” का पालन नहीं करेगा उन पर की जायेगी कार्यवाही…

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग के द्वारा नेशनल हाईवे- 53 में भारी वाहन चालको को बाये लेन का प्रयोग करने दिये गये निर्देश के परिपालन में आज दिनाक को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बाफना टोल एवं कुम्हारी टोल प्लाजा में दोनों मार्ग में भारी वाहन चालको को बायें लेन में चलने हेतु पाम्पलेट वितरण कर एवं जिंगल के माध्यम से एवम इन दोनों टोल के बीच मे हाइवे पेट्रोलिंग के जवानों के द्वारा भारी वाहन चालकों को समझाईस देते हुए अपील की जा रही है।

जिससे नेशनल हाईवे – 53 अंजोरा बाईपास से कुम्हारी टोल तक 40 किलोमीटर के क्षेत्र में 30 किलोमीटर का क्षेत्र शहरी के अंतर्गत आता है एवं राजधानी रायपुर से लगे होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है नेशनल हाईवे 53 में प्रतिदिन 30000 से अधिक वाहन गुजरते हैं जिसमें से लगभग 4000 भारी वाहन होता है।

भारी वाहन बाय लेने में चलने से एवं लेन डिसिपिलीन का पालन करने से में सडक दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके एवं चौक चौराहो में जाम की स्थिति निर्मित न हो और छोटे चार पहिया वाहन चालक आसानी से दाये लेन का प्रयोग कर सके, जिससे गलत लेन से ओवर टेक करने से होने वाली सडक दुर्घटनाओं को रोका जा सकें। इस वर्ष नेशनल हाईवे-53 में 194 सडक दुर्घटनाओं मे 128 घायल एवं 46 लोगो की मृत्यु कारित हुई है।

जिसे कम करना यातायात पुलिस का मूल उद्देश्य है। जिस पर यातायात पुलिस दुर्ग निरंतर कार्य कर सडक दुर्घटनाओं को रोकने प्रयास करते आ रही है। एवं इस वर्ष वर्तमान में जिले के अंतर्गत 6 ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना जन्य क्षेत्र) है जिसमें से 04 ब्लैक स्पॉट (1.गुरुद्वारा चौक से नेहरू नगर चौक 2. ITI से तेलहा नाला खुर्सीपार 3. डबरा पारा चौक 4. डीएमसी कटिंग से खारून ग्रीन, कुम्हारी) नेशनल हाईवे में है यातायात पुलिस दुर्ग प्रथम चरण में भारी वाहन चालकों को समझाइए देने का कार्य कर रही है इसके पश्चात जो वाहन चालक लेन डिसिप्लिन का पालन नहीं करेंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी।

इस जागरूकता अभियान फॉलो ट्रैफिक लेन कैम्पेन का शुभांरभ उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर की उपस्थिति में बाफना टोल प्लाजा से किया गया इस दौरान निरीक्षक पीडी चन्द्रा प्रभारी यातायात जोन आकाश गंगा, निरीक्षक बोधीराम घिरहे, प्रभारी यातायात जोन भिलाई 03, निरीक्षक यशकरण ध्रवे, प्रभारी यातायात जोन दुर्ग, हाईवे पेट्रोलिग 01, 02, 03, 04 के जवान दुर्ग शिवनाथ एक्सप्रेस-वे के प्रोजेक्ट मेनेजर एच करूनाकर, टोल प्लाजा मेनेजर अमित कुमार, मेन्टेनेश मेनेजर सिकंदरा, हरि रेड्डी, पंकज दुबे, श्रवन साहू, उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button