दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम के नवपदस्थ आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने पदभार ग्रहण किया, निवर्तमान आयुक्त अजय त्रिपाठी को दी गई विदाई

भिलाई 03। पूर्व में नगर पालिका परिषद से परिवर्तित होकर नगर पालिक निगम के रूप में भिलाई-चरौदा निगम दिनांक 08-06-2015 को अस्तित्व में आया। उस समय निगम के प्रथम आयुक्त के.डी.चन्द्राकर एवं आठवें आयुक्त अजय त्रिपाठी रहे।

राज्य शासन द्वारा किये गये स्थानांतरण के पश्चात अजय त्रिपाठी को मंत्रालय नया रायपुर एवं दशरथ सिंह राजपूत को भिलाई-चरौदा निगम का कमिश्नर (आयुक्त) बनाया गया है।

निगम महापौर निर्मल कोसरे एवं सभापति कृष्णा चन्द्राकर के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर नये कमिश्नर का स्वागत किया गया। साथ ही पूर्व कमिश्नर अजय त्रिपाठी को भी पुष्प गुच्छ भेंटकर बिदाई दी गयी।

इस अवसर पर निगम में नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, सांसद प्रतिनिध विपिन चन्द्राकर, पार्षद तुलसी ध्रुव सहित निगम के कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, सहायक अभियंता डी के. पाण्डेय, सहायक अभियंता प्रशांत शुक्ला,सहायक अभियंता हेमंत साहू, सहा. राजस्व अधिकारी अरूणिमा दुबे,

सहा. स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चन्द्राकर, सहायक लेखाधिकारी लिंगेश्वर राव, उप. अभियंत विक्टर वर्मा, सहा. अभियंता मुकेश रात्रे, उप. अभियंता, मुकेश चन्द्राकर, किसलय साहू, जन संपर्क अधिकारी विकास त्रिपाठी एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button