दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बैठक लेकर श्रीरामनवमी की तैयारी पर की चर्चा

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव के नवनियुक्त पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक सेक्टर 9 में आहूत की गई। समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से इस वर्ष 17 अप्रैल को होने वाले श्रीरामनवमी के आयोजन की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न प्रखण्डों में आयोजन की तैयारियों की रूपरेखा पर भी विस्तार से बातचीत की गई।

समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस उद्देश्य के साथ समिति की नींव रखी गई थी वह स्वप्न अब साकार हो चुका है। हमारे अराध्य प्रभुश्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है।

इसी क्रम में समिति द्वारा विगत 38 वर्षों से आयोजित श्रीरामनवमी उत्सव भी इस वर्ष और भी भव्य रूप से मनाये जाने की तैयारी है।

39वें वर्ष के इस आयोजन को भव्य रूप से मनाने, तैयारियों की संदर्भ में आज समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र भगत, विष्णु पाठक, जिलाध्यक्ष मदन सेन, गीतांजलि कौशिक, मेघा कौर, मुकेश पाण्डेय, मुकेश सिंह, धर्मेंद्र भगत, मनोहर देवांगन, प्रदीप चौधरी, रामअवतार जंघेल, उमेश तिवारी, रामचंद्र साहू, अमरजीत यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button