दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाएं जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रेम प्रकाश पांडेय का किया जगह जगह स्वागत

भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा से प्रेम प्रकाश पांडेय को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने के पश्चात सोमवार को भिलाई आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उत्साह से परिपूर्ण कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया और आगामी विधानसभा चुनाव में भिलाई में एक बार पुनः विकास का कमल खिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान श्री पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए उत्साहवर्धन किया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज प्रदेश की विभिन्न विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई। जिसमें भिलाई नगर से पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय को प्रत्याशी बनाया गया। प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात श्री पाण्डेय के भिलाई आगमन पर आमजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं द्वारा खुर्सीपार गेट, संगम चौक, जोन -3 तेलघानी नाका, श्रीराम चौक, गुरूद्वारा चौक, विश्वनाथ होटल, बीएसएनएल सेक्टर -2 चौक, सेक्टर -4 चौक, 7 मिलियन चौक, बेरोजगार चौक (सिविक सेंटर, ग्लोब चौक, स्टील क्लब चौक सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। श्री पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए उत्साहवर्धन किया और भिलाई में कमल खिलाने एवं शिक्षाधानी की पहचान वापस दिलाने सभी से आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button