छत्तीसगढ़फीचर्ड

वाहन चेकिंग के दौरान कार में मिला नगद 27 लाख रुपए से अधिक, आयकर विभाग को दी गई सूचना

रायपुर। आगामी उप चुनाव के मद्देनजर उपचुनाव दक्षिण विधानसभा रायपुर क्षेत्र अंतर्गत थाना पुरानी बस्ती भाटा गांव में एस.एस.टी.पॉइंट लगाई गई है।

दिनांक 11.11.2024 को एस.एस.टी. पॉइंट भाटा गांव में वाहन चेकिंग के दौरान रिया कार क्रमांक सीजी 08 ए आर 8800 को रोक कर समक्ष गवाहन व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजकुमार सिंह परस्ते की उपस्थिति में कार की तलाशी ली गई।

जिसमें कार सवार व्यक्ति के कब्जे में एक काला रंग का बैग को बारीकी से चेक करने पर बैग में नगदी रकम कुल 27.10.000 रुपए (27 लाख 10000 रुपए) रखा मिला।

उक्त रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने बोलने पर उक्त व्यक्ति द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

आचार संहिता होने से उक्त रकम को जप्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु इनकम टैक्स विभाग को प्रेषित की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button