दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसआर हॉस्पिटल चिखली मे 26 से 28 दिसम्बर तक निःशुल्क कोवीड टीकाकरण: कोवेक्सीन का पहला दुसरा एवं बुस्टर डोज लगेगा निःशुल्क

 

दुर्ग। एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग में दिनांक 26 दिसम्बर 27 दिसम्बर एवं 28 दिसम्बर 2022 को तीन दिनों तक निःशुल्क कोवीड टीकाकरण किया जाएगा । टीकाकरण का समय सुबह 10:30 A.M.बजे से 3:30 P.M. बजे रहेगा। नि:शुल्क कोवीड टीकाकरण शिविर में अस्पताल के स्टाफ उनके परिवार के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु कोवैक्सीन के टीकाकरण का प्रथम डोज द्वितीय डोज एवं बुस्टर डोज लगाया जाएगा।B15 वर्ष से अधिक उम्र के सभी पात्र हितग्राहीयो का टीकाकरण निःशुल्क किया जाएगा।

नि:शुल्क कोविड टीकाकरण शिविर में जिनका कोविड टीकाकारण का प्रथम डोज द्वितीय डोज एवं बुस्टर डोज नहीं लगा है वे सभी हितग्राही कोवीड संक्रमण से बचाव के लिए कोवैक्सीन का टीका निःशुल्क लगवा सकते है । कोवैक्सीन टीकाकरण के लिए हितग्राही अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल साथ में अवश्य लाएं।

कोवीड के संक्रमण से बचने के लिए आयोजित शिविर के बारे में जानकारी देते हुए डॉ सी.बी.एस बंजारे जिला नोडल अधिकारी IDSP दुर्ग ने बताया कि एस आर अस्पताल चिखली दुर्ग में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क कोवेक्सीन टीकाकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बताया कि शासन की गाईड लाईन का पालन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगो का टीकाकरण किया जाएगा।

एस आर अस्पताल के टीकाकरण प्रभारी अधिकारी डॉ एस पी केसरवानी ने निःशुल्क टीकाकरण शिविर में कोवैक्सीन का टीका लगाए जाने की जानकारी प्रदान की है। साथ ही कोवीड संक्रमण से बचने के लिए शासन द्वारा बनाए गए नियमो एवं र्निदेशो का पालन करने की अपील आम जनता से की है।

अस्पताल के कोवीड प्रभारी अधिकारी डॉ पवन देशमुख ने फिर से फैल रहे कोवीड वायरस से बचने के लिए क्षेत्रवासियो से निःशुल्क कोवैक्सीन लगाए जाने की विनम् अपील की है। अधिक जानकारी के लिए एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग के हेल्प लाइन नंबर से संपर्क करें

6262613200, 6262613300, 6262613400

Related Articles

Back to top button