दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

20वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आरक्षक किशन कुमार ने जीता दो गोल्ड मेडल, SP शलभ सिन्हा ने दी बधाई

दुर्ग। 20वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 का आयोजन 01 से 03 अक्टूबर तक बिलासपुर में किया गया। जिसमे पूरे छत्तीसगढ़ से करीब 1700 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

दुर्ग जिला से आरक्षक किशन कुमार ने भाग लिया। जैबलिंग (पुरुष वर्ग) में स्वर्ण पदक और गोला फेंक में भी स्वर्ग पदक जीतकर दुर्ग पुलिस का नाम रौशन किया। इस उपलब्धि पर आरक्षक किशन कुमार को दुर्ग रेंज आईजी बीएन मीणा, एसपी शलभ सिन्हा, शहर एएसपी संजय ध्रुव, भिलाई नगर सीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी सहित इनके सहकर्मी और दोस्त रिस्तेदारो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

ज्ञात हो कि आरक्षक किशन कुमार नेवई थाना में पदस्थ है। पुलिस विभाग में 2009 में भर्ती हुए है। वर्ष 2012 में पटियाला में नेशनल खेल के ट्रायल के दौरान इनका घुटना टूट गया इन्होंने हार ना मानते हुए इलाज कराया और फिर 2019 में मैदान में वापसी करते हुए एनआईएस कोच विनोद नायर के देखरेख में लगातार पदक जीत रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button