छत्तीसगढ़फीचर्ड

जुआ खेलते 10 जुआड़ी गिरफ्तार, नगद 1,22,000/- रूपये जप्त

पुलिस को मिली बडी कामयाबी…ग्राम में लाखों रूपये के जुआ का पर्दाफाश कर 10 जुआडियान को किया गया गिरफ्तार…पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से 52 पत्ती ताश एवं ₹1,22,000 नगद किया गया जप्त…

हथबंद। अवैध रूप से चल रहे जुआ सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही पर त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा के निर्देशन पर ताश पत्ती नामक जुआ खेल रहे जुआडियानो पर सक्त कार्यवाही करने का दिशा निर्देश दिया गया था।

जिसके तारतम्य में दिनांक 01/11/2023 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी अजय झा, सउनि जगदेव कुमार साहू, पीआर. 119 अश्वनी वर्मा, रक्षक 592 प्रदीप शर्मा, 757 कमल बर्मन, 809 प्रशांतधर दीवान, 887 नंदकिशोर वर्मा की टीम द्वारा ग्राम हथबंद में जुआ खेल रहे सभी 10 आरोपियों को सार्वजनिक जुआ अधिनियम 13 जुआ अधिनियम एवं 4, 5 छ.ग. जुआ अधिनियम 2000 अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए रिमांड पर भेजा गया।

इस दौरान कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से 52 पत्ती ताश एवं ₹1,22,000 नगद जप्त किया गया है।

जुआडियानों का नाम
01. टेकराम विश्वकर्मा पिता परषोत्तम विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष साकिन ब्राम्हण पारा हथबंद।
02. कृष्णा चतुरे पिता उमाशंकर उम्र 22 वर्ष साकिन सतनामी पारा हथबंद।
03. राजेन्द्र बघेल पिता प्रेमलाल बघेल उम्र 32 वर्ष साकिन हथबंद।
04. राजा साहू पिता देवलाल उम्र 22 वर्ष साकिन धोधा,
05. भुषण पिता श्री लालू राम वर्मा उम्र 52 वर्ष साकिन हथबंद।
06. अशोक दुबे पिता श्याम लाल दुबे उम्र 54 वर्ष साकिन हथबंद।
07. नीतेश पिता लालमन प्रसाद पाठक उम्र 38 साल साकिन हथबंद।
08. छत्रपाल बघेल पिता दिलीप सिंह उम्र 47 वर्ष साकिन हथबंद।
09. जितेन्द्र पिता रोहित तुरकाने उम्र 21 वर्ष साकिन धोधा।
10. संदीप साहू पिता भरत साहू उम्र 20 साल साकिन धोधा थाना हथबंद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button