दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दया सिंह ने अपने जन्मदिन पर नेक काम कर जीत लिया सबका दिल: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटे नए कपड़े और सामान, बुजुर्गों ने दिया अशीर्वाद

भिलाई। हर बार की तरह इस बार भी बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने अपना जन्मदिन नेक कामों के साथ मनाया। पहले भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया। इसके बाद सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में 51 लड्डू चढ़ाया।

जिसके बाद इन लड्‌डुओं को प्रसाद स्वरूप मंदिर परिसर में बटवा दिया गया। दया पर गरीबों और वृद्धजनों का आशीर्वाद सदैव मिला है। इस बार भी वृद्धजनों का आशीर्वाद लेने के लिए पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। जहां सभी बुजुर्गों को नए कपड़े, उनकी जरूरत की चीजें, फल व अन्य खाद्य सामाग्री का वितरण किया।

इतना सब पाकर सभी बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। दया को उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि, सदैव जनहित के कार्य करते रहे। कभी किसी विपत्ती का सामना करना न पड़े।

दया सिंह ने बुजुर्गों से कहा कि, वे हर साल अपने जन्मदिन पर जनहित के कार्य करते हैं। हर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं। भोले बाबा और मातारानी के आशीर्वाद से ये सब संभव हो पाता है।

Related Articles

Back to top button