देश-दुनियाफीचर्डविविध

इंग्लैंड में खेली जाएगी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज, इस बार पाकिस्तान सहित 9 टीम लेगी हिस्सा

अब तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के 2 सीजन खेले गए हैं, दोनों बार भारत ने मेजबानी की. वहीं, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तीसरे सीजन का आयोजन इंग्लैंड में होगा…

नईदिल्ली (ए)। क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का तीसरा सीजन सितंबर महीने में खेला जाएगा. इस बार रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आयोजन इंग्लैंड में हो रहा है. दरअसल, अब तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के 2 सीजन खेले गए हैं, दोनों बार भारत ने मेजबानी की. इस तरह पहली बार रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आयोजन भारत से बाहर हो रहा है।

यह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का तीसरा सीजन होगा. भारत ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले दोनों सीजन का खिताब अपने नाम किया. वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में पाकिस्तान टीम हिस्सा लेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के आयोजन को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से मंजूरी मिल गई है. बहरहाल, इस बार रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में कुल 9 टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम अपने टाइटल को डिफेंड कर पाती है या नहीं।

इस बार 9 टीमें होंगी टूर्नामेंट का हिस्सा दरअसल, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की शुरूआत साल 2020 में हुई थी. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में विभिन्न देशों के पूर्व क्रिकेटर मैदान पर नजर आते हैं. अब तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में 8 टीमें खेलती थी, लेकिन ऊस बार पाकिस्तान की टीम होगी, इस तरह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज सीजन 3 में कुल 9 टीमें होंगी।

गौरतलब है कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला सीजन कोराना महामारी के चलते 2020 में नहीं खेला गया. जिसके बाद पहला सीजन साल 2021 में खेला गया. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का दूसरा सीजन साल 2022 में खेला गया. साल 2020 में पहले सीजन में भारत, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीमें खेली थीं, लेकिन महज 4 मैचों के बाद टूर्नामेंट को रोकना पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button