दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिला अस्पताल में बिना किसी चीर-फाड़ के नसबंदी होगी निःशुल्क में, कराने वाले को मिलेगी 3 हजार की प्रोत्साहन राशि

दुर्ग। जिला चिकित्सालय दुर्ग में परिवार नियोजन को बढ़ावा देने हेतु प्रतिदिवस पुरूष नसबंदी डॉ. वाय.के. शर्मा सर्जरी विशेषज्ञ द्वारा किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय दुर्ग में पुरुष नसबंदी एनएसवीटी पद्धति के माध्यम से किया जेाता है जिसमें बिना किसी चीर-फाड़ के नसबंदी निःशुल्क किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय दुर्ग में पुरुष नसबंदी कराने वाले पुरूष को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत 3 हजार रूपये राशि उनके खाते में हस्तांतरित की जाती है।

पुरूष नसबंदी कराने से पूर्व हितग्राही को विशेषज्ञ द्वारा बताये गये कुछ ब्लड टेस्ट कराने होते है। डॉ. वाय.के. शर्मा सर्जिकल स्पेशलिस्ट जिला चिकित्सालय दुर्ग ने बताया कि पुरूष नसबंदी करने के कई फायदे है- गर्भावस्था को रोकने में पुरुष नसबंदी 99 प्रतिशत से अधिक प्रभावी है। पुरूष नसबंदी कराने वाले में जटिलताओं की संभावना कम रहती है। पुरूष नसबंदी कराने वाले के हार्माेन के स्तर को प्रभावित नहीं करता है। इसे महिला नसबंदी के सरल और सुरक्षित विकल्प के रूप में चुना जा सकता है।

जिला चिकित्सालय दुर्ग में होने वाले सफल पुरुष नसबंदी किये जाने पर डॉ. अरूण कुमार साहू सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने डॉ. वाय.के. शर्मा सर्जरी विशेषज्ञ एवं मेजर ओटी के अधिकारी एवं कर्मचारी को पुरुष नसबंदी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देने पर शुभकामनाएं दी है। साथ ही आह्वाहन किया गया है कि परिवार नियोजन की इच्छा रखने वाले पुरूष जिला चिकित्सालय दुर्ग में आकर निःशुल्क पुरूष नसबंदी करवा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button