दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा के विद्यार्थियों ने समझा फील्ड विजिट के माध्यम से नागरिक विद्युत वितरण में ट्रांसफार्मर की भूमिका

दुर्ग। विद्यार्थियों को किसी विशेष विषय को गहन तरीके से समझाने, उसकी अवधारणा स्पष्ट करने व अधिगम को चिरस्थाई बनाने के लिए फील्ड विजिट एक बेहतर शैक्षिक मेथाडोलॉजी है। इसके तहत विद्यार्थियों में अधिगम को सरल, प्रभावी बनाया जाता है व विशेष टॉपिक को जीवंत बनाकर दैनिक जीवन में उसके महत्व से संबंधित विषय की महत्ता के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया जाता है।

इसके तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा में विद्यार्थियों को फील्ड विजिट हेतु पावर ग्रिड जेवरा सिरसा ले जाया गया। इसके तहत धारा विद्युत के के महत्वपूर्ण टॉपिक ट्रांसफार्मर के बारे में साथ ही साथ विद्युत ऊर्जा के स्थानांतरण के बारे में विद्यार्थियों की समझ को जीवंत रूप में विकसित किया गया।

भौतिकी व्याख्याता सपना सोनी ने बताया कि ट्रांसफार्मर, भौतिकी विषय में एक महत्वपूर्ण टॉपिक है।इसका अनुप्रयोग दैनिक जीवन में पावर हाउस में विद्युत वितरण में किया जाता है। पवार हाउस में उत्पन्न विद्युत धारा की प्रबलता अधिक होती है। इस धारा को इसी रूप में एक स्थान से दूसरे स्थान तक नहीं पहुंचाया जा सकता क्योंकि धारा की प्रबलता अधिक होने से उत्पन्न ऊष्मा का मान अधिक होगा जिससे विद्युत ऊर्जा का ऊष्मा ऊर्जा में अपव्यय होने लगेगा।

इसके अतिरिक्त प्रबल धारा को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए मोटे तार की आवश्यकता होती है जो कि आर्थिक रूप से खर्चीला होता है। अतः सर्वप्रथम उच्चायी ट्रांसफार्मर की सहायता से विद्युत धारा के विभावनतर को बढ़ा दिया जाता है जिससे धारा की प्रबलता कम हो जाती है।इस धारा को कम खर्चे में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। घरों में विद्युत धारा देने से पहले अपचायी ट्रांसफार्मर की सहायता से विभवांतर को साधारण मान पर लाया जाता है।

इस अवधारणा को पावर ग्रिड जेवरा सिरसा में फील्ड विजिट के माध्यम से विद्यार्थियों में अधिगम को स्पष्ट व सरल बनाया गया। फील्ड विजिट में विद्यार्थियों को जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।उच्च विभव को निम्न विभव में बदलने में ट्रांसफार्मर की भूमिका के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया।

विद्यार्थियों को व्यावहारिक जीवन में ट्रांसफार्मर की कार्यविधि व महत्व को हेमंत कुमार वर्मा, आपरेटर विद्युत विभाग ने बताया। इस कार्यक्रम का आयोजन ज्योत्सना गुप्ता, प्राचार्य के निर्देशन में किया गया। इससे कक्षा बारहवी के विद्यार्थी दामिनी, चांदनी, वेदिका, हिमांशु, भूपेंद्र, योगेश्वर, लीलाधर, ऋषभ, साक्षी, दीपिका ,खुशी आदि सभी लाभान्वित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button