खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

25 लाख रुपए के दो इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण: एक नक्सली पर 11 अपराध तो दूसरा रोड खोदने और पेड़ काटने की घटना में शामिल

आत्मसमर्पित माओवादी एम एम सी जोन के कान्हा भोरमदेव एरिया कमेटी के अंतर्गत थे सक्रिय…आत्मसमर्पित नक्सलियों में से एक नक्सली पर 15 लाख रुपये व दूसरे पर 10 लाख का है इनाम…नक्सलियों में से एक के खिलाफ जिला कबीरधाम में कुल 11 अपराध दूसरा नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना, नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में था शामिल…

कवर्धा। जिला कबीरधाम में पुलिस महानिरीक्षक राजनंदगांव रेंज दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छ.ग. शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गॉव-गॉव तक किया जा रहा है, साथ ही नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल गस्त सर्चिंग में वृद्वि हुई है जिसके परिणाम स्वरूप यह बदलाव माओवादी कैडर में दिखाई दे रहा है।

नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके नक्सल संगठन में सक्रिय दो मओवादिओं ने दिनांक 30.07.2024 को आत्मसमर्पण किया।

माओवादियों का विवरण:-

1. दिनेश उर्फ लक्ष्मण माडकम उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी पुल्लमपाड थाना चिंतलनार जिला सुकमा छ.ग. (विस्तार प्लाटून नंबर 02/ भोरमदेव एरिया कमेटी- सदस्य)
संगठन में धारित हथियार – 12 बोर अपराधिक रिकार्ड – जिला कबीरधाम में 07 तथा जिला केसीजी में 4 अपराध दर्ज हैं। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश राज्यों में कुल इनाम 10 लाख का इनाम घोषित है।

2. भीमा उर्फ अषोक उर्फ अनिल पिता लच्छा के उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी पुवर्ती थाना जगरगुंडा जिला सुकमा छ.ग. ( बटालियन-1 की कंपनी 1 का पीएल-2 का सदस्य) सप्लाई टीम सदस्य) संगठन में धारित हथियार-  303 रायफल।
छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश राज्यों में कुल इनाम 15 लाख का इनाम घोषित है।

उक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में जिला कबीरधाम के DSB शाखा में कार्यरत प्र.आर. घनाराम सिन्हा, प्र.आर. अभिजीत सिंह, आर कृपाराम, नव आर राजूलाल यादव, डीएसएफ आरक्षक तथा गो.सै. तीजू एवं दिवाकर तथा सीआरपीएफ उप महानिरीक्षक जगदलपुर रेंज के रेंज फिल्ड टीम व उप पुलिस महानिरीक्षक सुकमा रेंज के रेंज फिल्ड टीम एंव 241 वाहिनी सीआरपीएफ के आसुचना शाखा का संयुक्त प्रयास रहा।

1. हरजिंदर सिंह, उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ (परिचालन जगदलपुर रेंज )
2.  हरविन्दर सिंह, कमाण्डेन्ट 241 वाहीनी सीआरपीएफ
3.  संजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 241 वाहीनी सीआरपीएफ
4. सुरेश सिंह पाएल, द्वितीय कमान अधिकारी उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज सुकमा।
5. अमरजीत कुमार गुप्ता, उप कमाण्डेन्ट रेंज फिल्ड टीम जगदलपुर का विशेष योगदान रहा।

आत्मसमर्पित दोनों माओवादियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत् तत्काल 25,000-25,000 रूपये की सहायता राशि प्रदान की गयी। इसके साथ छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत प्रावधानित अन्य समस्त सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला पुलिस कबीरधाम मीडिया के माध्यम से नक्सल संगठन में कार्यरत सभी लोगों से अपील करती है कि वे हिंसा का मार्ग त्याग कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों और एक स्वस्थ, सुरक्षित तथा खुशहाल जीवन जीएं। हमारा उद्देश्य सभी भटके हुए युवाओं को पुनर्वासित कर उन्हें सम्मानित और समृद्ध जीवन प्रदान करना है। हिंसा का मार्ग छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले सभी व्यक्तियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत हर संभव सहायता और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button