घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 04 जनवरी: कन्या राशि वालों शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे, गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा

आज 4 जनवरी को चंद्रमा का गोचर दिन रात कुंभ राशि में होगा। इस गोचर के दौरान आज चंद्रमा का संचार शतभिषा नक्षत्र से होगा। चंद्रमा इस गोचर में आज शनि और शुक्र के साथ रहेंगे। ऐसे संयोग अब 30 साल के बाद ही बनेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

मेष राशि : आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। पुराने स्त्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा के भी योग बनेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि : भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान का साथ है और व्यापार अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान और व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। ऊँ नमः शिवाय का जाप करें और लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर, व्यापार भी अच्छा, नौकरी-चाकरी में कई तरह के ऑप्शन सामने आए हैं और शुभ विकल्प हैं। ध्यान दे सकते हैं और विचार कर सकते हैं। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि : शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : प्रेम में कई तरह के विकल्प रहेंगे। जिससे थोड़ी कनफ्यूजन होगी, लेकिन बहुत अच्छे से विचार करके आगे बढ़िएगा। संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। शुभ संकेत दिख रहा है। बस भावुकता से बचिएगा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि : भूमि और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान मध्यम है, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा है। कलह से बचें और पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : धन आगमन होगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : लोगों को आकर्षित करेंगे। अपनी बात मनवाने में बहुत अच्छी तरीके से आप सफल होंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, भाग्यवान बने रहेंगे। प्रेम-संतान बहुत अच्छा कर रहा है और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि :खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। संतान से दूरी का अनुभव करेंगे। प्रेम में दूरी का अनुभव करेंगे। व्यापार अच्छा चलता रहेगा। ऊँ नमः शिवाय का जाप करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button