दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

IG रामगोपाल गर्ग ने दोष मुक्ति प्रकरणों के संबंध में उप संचालक अभियोजन एवं लोक अभियोजन अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

भिलाई। आज दिनांक 03.01.2025 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने कार्यालय के सभागार कक्ष में उप संचालक अभियोजन एवं लोक अभियोजक अधिकारियों के साथ दोष मुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक की। बैठक में दुर्ग रेंज के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान न्यायालय में प्रस्तुत प्रकरणों में आरोपियों के दोषमुक्त होने के कारणों का विश्लेषण किया गया। विवेचना में त्रुटियों को दूर करने, भौतिक साक्ष्य सावधानीपूर्वक एकत्र करने और प्रार्थी व गवाहों को उनके बयान पर कायम रखने हेतु आवश्यक कदम उठाने पर विशेष जोर दिया गया। एनडीपीएस प्रकरणों की विवेचना को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर चर्चा हुई।

बैठक में अभियोजन की गुणवत्ता को सुधारने और न्यायालय में आरोपियों को दोष सिद्ध करने के लिए ठोस उपायों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। अभियोजन अधिकारियों ने विवेचकों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिससे प्रकरणों में दोषमुक्ति की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।

इस समीक्षा बैठक में उप संचालक बालोद प्रेमेंद्र बैसवाड़े, उप संचालक बेमेतरा कंचन पाटिल, लोक अभियोजक दुर्ग सुनील कुमार चौरसिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा ज्योति सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग पदमश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक जोशी, डीएसपी शिल्पा साहू, उप निरीक्षक राज कुमार प्रधान, सहायक उप निरीक्षक हेमंत त्रिपाठी, डाटा एंट्री ऑपरेटर तेजस्वी गौतम एवं पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button