दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस के 100 से अधिक जवानों ने रातभर चलाया कॉबिंग गश्त अभियान, 268 वारंट की हुई तामिली

दुर्ग जिले में रात भर चला कॉबिंग गश्त, इस अभियान में कुल 25 टीम बनाकर जिसमे राजपत्रित अधिकारी 17 थाना प्रभारी सहित 100 से अधिक जवान अभियान में थे शामिल…इस अभियान के साथ ही साथ जिले के समस्त बार में एक साथ टीम के द्वारा की गई चेकिंग…

भिलाई। दिनांक 05/08/2023 को पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ सिन्हा के द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में लेकर फरार वारंटीओं को गिरफ्तार करने निर्देश दिए गए थे, संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग, अनंत साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, दुर्ग के मार्गदर्शन में दिनांक 05/08/2023 के 9 बजे से कांबिंग गश्त कराया गया था, जिसके बाद जिला दुर्ग के समस्त थाना एवम चौकी प्रभारी के द्वारा रात 9 बजे से चलाए गए अभियान में कुल 268 वारंटो की तामिल कराई गई।

दुर्ग पुलिस के द्वारा आरोपियों के वारंटों की तामील कराने कांबिंग गश्त की। इस गश्त के दौरान राजपत्रित अधिकारी, 17 थाना प्रभारी सहित 100 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। कांबिंग गश्त में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा रात 9 बजे से लगातार बिना सोए, बरसते पानी में वारंटियों द्वारा पैदा किए गए व्यवधान से भी जूझते हुए लंबे समय से फरार वारंटीयो को पकड़ने में सफलता मिली।

इसके अलावा गुंडा बदमाश को चेक किया गया। शहर के सभी थानों में वारंट के लंबित मामले बढ़ने, आरोपित के फरार होने व वारंट तामीली नहीं होने से न्यायालय मे प्रकरण लंबित थे। वारंट की तामीली होने से पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा।

दुर्ग पुलिस के द्वारा कल 18 घंटे से लगातार चल रही इस कवायद में कल 25 टीम बनाकर जिले के नामचीन बारों में एक साथ चेकिंग कार्यवाही भी की गई थी, जिससे बार संचालकों में हड़कंप मचा हुआ था एवं कई वारंटी भी पकड़े गए थे।

शहर के दबंगों का अधिकारियों के पास लगातार फोन आ रहे थे, किंतु किसी की भी सिफारिश नहीं चली । इसके अलावा निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाशों की भी रात में सकुनत में सरप्राइस चेकिंग की गई और उन्हें किसी भी अपराध में शामिल ना होने की हिदायत दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button