देश-दुनियाफीचर्ड

किराए के फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार: पुलिस ने छापे कर कार्यवाही कर 4 संचालिकाएं सहित 8 युवती- महिलाओं और तीन ग्राहक को पकड़ा

पुलिस ने मौके से साढ़े नौ हजार रुपये और आठ फोन के अलावा अन्य सामान कब्जे में लिया है, जांच में आया कि संचालिकाएं मिलकर चार युवती व महिलाओं से जबरन देह व्यापार का गोरखधंधा करा रही थीं…

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने दिलशाद गार्डन एक्सटेंशन-2 में किराये के फ्लैट में चल रहे देह व्यापार पर शुक्रवार देर शाम छापे की कार्रवाई कर भंडाफोड़ किया है। टीम ने फ्लैट से चार संचालिकाएं समेत आठ महिलाएं व युवतियां और तीन ग्राहक पकड़े हैं।

पुलिस ने मौके से साढ़े नौ हजार रुपये और आठ फोन के अलावा अन्य सामान कब्जे में लिया है। जांच में आया कि संचालिकाएं मिलकर चार युवती व महिलाओं से जबरन देह व्यापार का गोरखधंधा करा रही थीं।

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दिलशाद गार्डन एक्सटेंशन-2 की सिद्दीकी बिल्डिंग में दिल्ली जाफराबाद की रहने वाली नगमा उर्फ शायरा पत्नी आफताब पिछले तीन साल से रहती है। उसने अरविंद नाम के युवक से फ्लैट पांच साल की लीज पर लिया हुआ है।

पुलिस को सूचना मिली कि वह फ्लैट में महिलाएं और युवतियों से देह व्यापार कराती है। टीम ने बिल्डिंग के फ्लैट पर छापे की कार्रवाई की तो संचालिकाएं भागने लगीं। महिला पुलिसकर्मियों ने मौके से चार संचालिकाएं, जिनमें नगमा के साथ फिरदौस पत्नी कादरी निवासी राजीव काॅलोनी, गुलशन पत्नी सजीव निवासी नाथनगर दिल्ली, प्रीत पत्नी प्रदीप निवासी गगन विहार के अलावा तीन ग्राहक संजय सिंह, देवानंद, शाकिर व चार अन्य महिलाएं-युवतियों को पकड़ा लिया।

पूछताछ में संचालिकाओं ने बताया कि अलग-अलग जगह के युवक उनसे संपर्क करते थे। वहीं, चार पीड़िताओं का कहना था कि उन्होंने नौकरी व काम मांगने के लिए संचालिकाओं से संपर्क किया था लेकिन मजबूरी का फायदा उठाकर उनकी वीडियो व फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया गया।

एसीपी का मानना है कि गिरोह में अन्य लाेग भी शामिल हो सकते हैं। लिहाजा, संचालिकाओं से उनके बारे में पता किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button