दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सामाजिक संस्था ‘डोनेट थोड़ा सा’ और ‘ल्यासा’ ने किया स्वास्थ शिविर का आयोजन, कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ परीक्षण

भिलाई। रविवार को “अंगार मोती भंवन” में स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन “डोनेट थोड़ा सा” व “ल्यासा” संस्था व एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग शहरी के संयुक्त तत्वाधान में शिवपारा परिक्षेत्र व नयापारा परिक्षेत्र के गंभीर कुपोषित बच्चों बाल संदर्भ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इकत्तीस गंभीर कुपोषित बच्चो का स्वास्थ्य जांच व दवाई वितरण किया गया साथ ही शिविर मे चौदह बच्चो का अन्नप्राशन व सात गर्भवती महिलाओं का गोदभराई का आयोजन भी किया गया। संस्था के द्वारा शिविर में उपस्थित बच्चों को मास्क, साबुन, खिलौना दिया गया। गर्भवती महिलाओं को साबुन, मास्क वितरण किया।


शिविर में डॉ. रजनी जैन ने बच्चों की जांच कर उचित खान पान, साफ सफाई पर ध्यान देने की बात कही। वार्ड पार्षद शशि साहू के द्धारा गोदभराई व अन्नप्राशन किया गया।
कार्यकम में दुर्ग शहरी परियोजना की पर्यवेक्षक दिप्ती शुक्ला उपस्थित थी और संस्था के अध्यक्ष अभिजीत पारख व सुषमा श्री व उनके संस्था के सदस्य दुर्गी गुप्ता, खुशी जैन, रूपल गुप्ता, पलक गुप्ता, हर्षु, केशर गुप्ता, कौशल व क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता व सभी सदस्य उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button