घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 29 अगस्त: मिथुन राशि वालों महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें, भावनाओं पर काबू रखें, व्यापार अच्छा है

आज 29 अगस्त दिन शुक्रवार है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात शुक्र की राशि तुला में स्वाति उपरांत विशाखा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा इस गोचर के दौरान आज मंगल से दूसरे भाव में होंगे जबकि आज शुक्र का गोचर चंद्रमा की राशि कर्क में होने जा रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि– जीवनसाथी का भरपूर साथ व सहयोग और एक नयापन। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात। जीवन में सरसता व रंग सब कुछ विद्यमान है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बस थोड़ा स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम,संतान व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। भावनाओं पर काबू रखें। लेखकों के लिए और कवियों के लिए अच्छा समय। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि– भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। व्यावसायिक ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। धन आगमन होगा लेकिन निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। शुभता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि– सिरदर्द, नेत्रपीड़ा व अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान मध्यम है व व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग है व व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। पिता का साथ होगा। व्यावासायिक तरक्की मिलेगी। पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- बचकर पार करते रहें। निवेश न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान भी मध्यम दिख रहा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button