छत्तीसगढ़फीचर्ड

एक दर्जन महिलाओं को अपने समिति में बुनाई प्रशिक्षण दिलाकर निःशुल्क बुनाई मशीन देने का झांसा देकर 1.80 लाख रुपए ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी द्वारा समिति बनाकर पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाकर, छल से 12 लोगों के नाम पर 15-15 हजार ऋण लेकर कुल 1,80,000/- रूपये,की गई थी धोखाधड़ी…

धमतरी। प्रार्थिया चन्द्रकला निषाद द्वारा दिनाँक 14.09.24 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि “माँ अंगारमोती बुनकर सहकारी समिति” का संचालक दिलीप देवांगन दिनाँक 27.01. 2017 से 31.03.2022 के मध्य इसे तथा इसके साथ के अन्य 11 महिलाओ को अपने समिति में जोडकर बुनाई का प्रशिक्षण दिलाकर बुनाई करने की एक एक मशीन निःशुल्क शासन से प्रदान किये जाने का प्रलोभन देकर पंजाब नेशनल बैंक शाखा धमतरी में लाकर खाता खुलवाकर मशीनो को इन्हे देने के बाद उठाकर अपने पास रख लिया।

पंजाब नेशनल बैंक शाखा धमतरी से इन्हे 15,000-15,000 रूपये ऋण अदा करने की नोटिस मिलने पर इनके साथ छल होने की जानकारी होने पर दिलीप देवांगन से सम्पर्क करने पर दिलीप देवांगन द्वारा लोन की राशि वह पटा देगा कहकर झूठा आश्वासन देकर कुल 1,80,000/- रूपये की धोखाधड़ी दिलीप देवांगन द्वारा की गयी है की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अप०क्र.350/24, धारा 420 भादवि०के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रार्थिया के बैंक के वकील द्वारा भेजी गयी नोटिस, पासबुक जप्त कर प्रार्थिया एवं गवाहों का कथन लेकर आरोपी से उक्त महिलाओं से ले जाया गया बुनाई मशीन को जप्त किया गया है एवं आरोपी आज दिनाँक 15.09.24 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी का नाम: दिलीप देवांगन पिता स्व० लक्ष्मीनारायण देवांगन उम्र 55 वर्ष – सा० ग्राम अछोटा थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ०ग०)

उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली से उनि. लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रआर.गोपी चंद्राकर आर.डायमंड यादव,चंदर जमदार का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button