छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 04 नाबालिग को पुलिस ने धरदबोचा, 01 की पतासाजी जारी

नाबालिग लड़की से सामुहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट उपरांत त्वरित कार्यवाही कर 04 नाबालिग अपचारी बालकों को तत्काल संरक्षण में लिया गया…शेष 01 अपचारी बालक की पतासाजी की जा रही है…

 

जशपुर। जिले के एक थाना क्षेत्र के ग्राम की 17 वर्षीय नाबालिग बालिका ने अपने परिजनों के साथ आकर दिनांक 17.11.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह दिनांक 15.11.2024 की रात्रि में अपने घर से खाना खाकर पड़ोस के गांव में नाटक कार्यक्रम देखने गई थी।

नाटक कार्यक्रम देखने के उपरांत लगभग 03 बजे प्रातः में अपने घर के लिए पैदल निकल रही थी, इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले एक बागान के पास 05 नाबालिक लड़के मिले, जो उसे जबरदस्ती अपने साथ खींचते हुए एक सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किये।

इस रिपोर्ट पर थाना में BNS की धारा 70(2), 126(2), 115(2) एवं 5, 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी एवं संरक्षण में लेने हेतु पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा एसडीओपी धुर्वेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना किया गया।

टीम द्वारा संभावित स्थलों पर दबिश देकर 04 अपचारी बालकों को संरक्षण में लिया गया, जिनकी उम्र क्रमशः 13 साल, 15 साल, 16 साल, 17 साल है, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शेष 01 अपचारी बालक की पतासाजी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया है कि :- “नाबालिक से दुष्कर्म होने की रिपोर्ट आने पर जशपुर पुलिस के एक थाना द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए 05 अपचारी बालकों में से 04 को तत्काल संरक्षण में लिया जा चुका है। महिला संबंधी अपराध पर जशपुर पुलिस तत्परतापूर्वक कार्रवाई कर रही है, प्रकरण की विवेचना जारी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button