खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

देश की 5 बेटियों को पहली बार मिला सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में कमीशन

चेन्नई के अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आज पांच महिला अधिकारियों को…

चेन्नई (ए)। भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट (Artillery Regiment) में महिला अधिकारियों के पहले बैच को शामिल किया गया. चेन्नई के अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 5 महिला अधिकारी आज 29 अप्रैल को आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल हुईं।

चेन्नई के डीजी आर्टिलरी आदोष कुमार ने इस मौके पर गर्व जताते हुए कहा, रेजीमेंट आर्टिलरी के लिए महिला अधिकारियों का हमारे साथ स्वागत करने का ये एक महत्वपूर्ण अवसर है. हमें उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा है और यकीन है कि वे भविष्य में कमांड आर्टिलरी यूनिट सहित अपने संबंधित भविष्य में बहुत अच्छा कार्य करेंगी।

इस मौके पर लेफ्टिनेंट रेखा सिंह ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा, मेरे पति के शहीद होने के बाद मैंने आर्मी में शामिल होने का फैसला लिया था. आज मेरा प्रशिक्षण पूरा हो गया है और मैं लेफ्टिनेंट बन गई हूं. आज मेरे और मेरे परिवार के लिए एक गर्व का क्षण है. मैं अन्य महिला उम्मीदवारों को यही कहना चाहूंगी कि आप स्वयं में विश्वास रखिए और जो करना चाहती हैं उसके लिए कदम उठाइए।

लेफ्टिनेंट महक सैन ने कहा, मेरे लिए ये बहुत गर्व का क्षण है. मुझे पूरा यकीन है कि हम सभी अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय करेंगे और संगठन को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button