खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित अधिकारी व कर्मचारियो ने हेलमेट में स्टीकर लगाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश, चल संगी मतदान कर आबे गाने का हुआ लोकार्पण

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में आज हेलमेट स्टीकर का विमोचन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश क्षीरसागर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता के अभिनव कार्य किए जा रहे है। इसी कड़ी में दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। लोकसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक नागरिक मतदान का हिस्सा बनेे। कलेक्टर ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए अधिकारी व कर्मचारी के हेलमेट में स्टीकर लगायेंगे। जिसे लोग मतदान के प्रति जागरूक होंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले ने चल संगी मतदान कर आबे गाने का लोकार्पण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता जागरूकता के चल संगी मतदान कर आबे का लोकार्पण किया। यह गौरला-पेंड्रा-मरवाही की शिक्षक मीनाक्षी केशरवानी द्वारा रचित है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने अधिकारियों, कर्मचारियों समेत उपस्थित नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश क्षीरसागर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि रायपुर जिले में मतदाता जागरूकता के बेहतर कार्य किए जा रहे है। पिछले दिनों रायपुर के कला केंद्र में बच्चों के द्वारा मतदान के महत्व को समझाने बेहतर प्रस्तुति दी गई थी, वह भी सराहानीय थी।

इन सब के प्रयासों से निश्चित ही शहरी क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा। मुझे बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके प्रयास भी बेहतर तरीके से किए जा रहे है। दिव्यांग के लिए रैंप की सुविधा मतदान केंद्र में किए जा रहे है। महिलाएं सहज महसूस करें, इसके लिए पिंक बूथ भी बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने गौरला-पेंड्रा-मरवाही की शिक्षक मीनाक्षी केशरवानी को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और कलेक्टर ने केशरवानी के द्वारा रचित गाने की सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने जिले में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता के कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button