खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

लाल भिंडी किसानों को बना रही मालामाल: विदेश में भी है डिमांड, जानिए किन किन बीमारियों के लिए है फायदेमंद?

लाल भिंडी जिसे रेड ओकरा भी कहते हैं उसके अंदर कई तरह के पोष्टिक तत्व मौजूद होते हैं. इनमें एंटी ऑक्सीडेंट और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह शुगर के मरीजों के लिए रामबाण बताया जाता है…

हरी भिंडी की सब्जी आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी लाल भिंडी की सब्जी खाई है. लाल भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसकी डिमांड गर्मियों में ज्यादा होती है. यही वजह है कि भारतीय किसान इन दिनों लाल भिंडी से जमकर मुनाफा कमा रहे हैं. अगर आप भी किसान हैं और सब्जी की खेती करते हैं तो इस बार किसी और सब्जी की जगह लाल भिंडी लगाइए और फिर देखिए कैसे आप इस फसल के तैयार होने पर मोटा मुनाफा कमाते हैं।

विदेश मे भी है डिमांड लाल भिंडी के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि जितनी इसकी डिमांड देश में है उसस कहीं ज्यादा इसकी डिमांड विदेशों में है. यहां तक की विदेशों में इसकी खेती भी खूब होती है. विदेश में लोग हरी भिंड़ी की जगह लाल भिंडी खाना ज्यादा पसंद करते हैं. दरअसल, इसके पीछे जो वजह है वो ये है कि लाल भिंड़ी में हरी भिंडी के मुकाबले ज्यादा पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।
किन बीमारियों में फायदेमंद हो ती है ये भिंड़ी लाल भिंडी जिसे रेड ओकरा भी कहते हैं उसके अंदर कई तरह के पोष्टिक तत्व मौजूद होते हैं. इनमें एंटी ऑक्सीडेंट और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह लाल भिंडी शुगर के मरीजों के लिए रामबाण बताया जाता है. इन्हीं पौष्टिक तत्वों की वजह से लोगों के बीच इस लाल भिंडी की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है. इससे होने वाले फायदे देखर कर अब डाइट एक्सपर्ट भी लोगों को लाल भिंड़ी खाने की सलाह दे रहे हैं।

हालांकि, अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है तो बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी अनजान चीज आपको नहीं खानी चाहिए. सूबस अच्छी बात की लाल भिंडी की खेती किसान गर्मी सर्दी दोनों मौसम में कर सकते हैं. बस इसकी खेती करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि इसमें सिचाईं की कमी ना हो. इसे लगाने के बाद महज 40 से 50 दिनों में ये फसल हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button