

खैरागढ़ छुइखदान गंडई। पुलिस कप्तान अंकिता शर्मा द्वारा क्रमशः थाना गातापार, आईटीबीपी गातापार कैम्प मलेदा, कैम्प भावे, थाना बकर्कट्टा , थाना साल्हेवारा तथा थाना- कैम्प मोहग़ाँव के सभी स्टाफ़ से मिलकर सभी को मिठाई खिला कर हर्षोल्लास के साथ नव वर्ष कि शुभकामनाएँ दिए. कुशल क्षेम जानने के साथ साथ, सुरक्षा, साफ़-सफ़ाई हथियारों के रख रखाव व हैंड्लिंग सम्बन्धी मर्गदर्शन दिए, जिसमें गातापार में एरिया वेपन का मुआयना किए इस अवसर पर DC आईटीबीपी गातापार ज्योति प्रकाश उपस्थित रहे।


जिनसे CGP और ITBP के संयुक्त अभियान को और सुनियोजित तरीक़े से संचालित करने सम्बन्धी चर्चा किए, तथा सभी थाना व कैम्प प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्र में अभियान व रणनीति के सम्बंध में अधिक सक्रिय रहने, जनता से मेल मिलाप करने , एलाके में शांति व्यवस्था सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिए।
इस बीच कैम्प भावे में जवानो के साथ स्वयं बालीबॉल खेल कर खेल का आनंद लेने के साथ-साथ सभी का हौसला अफजाई किए। सभी को स्वस्थ और सुरक्षित रहने हिदायत- समझाई दे कर नववर्ष कि शुभकामनाएँ दिए। जिससे सभी अधिकारी कर्मचारियों में नए ऊर्जा का संचार दिखाई दिया।





