देश-दुनियाफीचर्डविविध

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल: टीम इंडिया का बेहद खराब है ओवल में रिकार्ड, जानिए क्या कहते है ऑस्ट्रेलिया के आंकड़े

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मैच लंदन के ओवल में खेला जाएगा. आइए जानते हैं इस मैदान पर दोनों टीमों का टेस्ट रिकॉर्ड कैसा है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम 7 जून से लंदन के ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मैच खेलेगी. यह मैदान भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के टीमों के लिए एक न्यूट्रल वेन्यू की तरह होगा. अब इस  मैदान पर कौन सी टीम बाज़ी मारेगी वो तो बाद में बता चलेगा, लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं कि इस मैदान पर दोनों टीमों का टेस्ट रिकॉर्ड कैसा है।

भारतीय टीम ने ओवल के मैदान पर अब तक 14 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम ने सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज की है और 5 पांच मैच गंवाए हैं, जबकि 7 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. भारतीय टीम ने यहां आखिरी टेस्ट मैच 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में 157 रनों से जीत अपने नाम की थी. उस मैच में मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 127 रनों की पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की विरोधी ऑस्ट्रेलिया टीम का भी यहां रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है. कंगारू टीम ने यहां अब तक कुल 38 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें टीम को सिर्फ 7 में ही जीत मिली है और 17 गंवाए हैं, जबकि 14 मैच ड्रा पर खत्म हुए हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट हेड टू हेड भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 106 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 44 और भारतीय टीम ने 32 मैचों में जीत अपने नाम की है. जबकि 29 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं और एक मैच टाई रहा है।

इस बार आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना चाहेगी टीम इंडिया बता दें कि भारतीय ने आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में आखिरी आईसीसी ट्रॉफी जीती थी. ऐसे में टीम इंडिया 10 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म ज़रूर करना चाहेगी. टीम इंडिया ने 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button