दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

उमंग महिला समूह में मनाया रंगारंग “तीज महोत्सव” बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विधायक देवेंद्र यादव

भिलाई। सेक्टर-06 (पूर्व) वार्ड- 61 में उमंग महिला समूह एवं राजीव युवा मितान क्लब के संयुक्त प्रयास द्वारा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक त्यौहार “तीजा” के उपलक्ष पर गणेश चतुर्थी के पश्चात रविवार को ‘तीज महोत्सव’ का आयोजन सतनाम भवन सेक्टर-06 में उमंग समूह से जुडी महिलाओं व वार्ड क्षेत्र में निवासरत सेकड़ों महिलाओं के साथ बड़े ही धूमधाम से किया गया। करीब 500 से अधिक महिलाओं के बीच कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमें महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी लोक गीतों एवं छत्तीसगढ़ से जुड़े सांस्कृतिक प्रस्तुती दी इसके साथ ही पंजाबी, मराठी, भोजपुरी तथा बालीवुड हिंदी गानों पर विभिन्न तरह की अत्यंत मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गई। कार्यक्रम का प्रारम्भ गणेश वंदना व स्वागत गीत द्वारा किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में गायन नाटक प्रदर्शन तथा चिट निकालकर नाटक का चित्रण किया गया।

मुख्य अतिथी भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव द्वारा उपस्थित सभी माताओं को रक्षाबंधन, तीज एवं सफल आयोजन की बधाई देकर उनके साथ सदैव जुड़े रहने व हर संभव मदद करने हेतु आश्वस्त किया तथा महिलाओं के साथ ‘पल-पल दिल के पास” गीत गाया। विशिष्ठ अतिथि नगर पालिक निगम रिसाली शशि सिन्हा द्वारा कार्यक्रम में पहुंचकर महिलाओं संग सुवा नृत्य किया गया व महिलाओं को इस तरह अन्य सकारात्मक कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। विशेष अथिति के रूप में डॉ. श्रुतिका ताम्रकार यादव जी एवं वरिष्ठ महिला कोंग्रेसी श्वेता मिश्रा ने भी सभी महिलाओं को बधाई दिया एवं प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।

महिलाओं के समूह ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया जिनमें प्रमुख रूप से सुआ नृत्य, पंथी नृत्य एवं छत्तीसगढ़ी पारम्परिक लोकगीत ‘हाय डारा लोर गे’ पर नित्य एवं घूमर नित्य व पंजाबी फोक संगीत पर नित्य सुन्दर प्रस्तुति किया गया। आदीवासी गीत ‘ सरगुजा नाचे’ पर प्रस्तुति ने सभी की मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं विभिन्न प्रकार के खेलकूद जिसमें म्यूजिकल चेयर गेम, पजल्स एवं क्यूज गेम, एक्टिंग प्रमुख रहे। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहारों से पुरस्कृत किया गया।

विशेष अतिथि राजीव युवा मितान क्लब के समन्वयक सौरभ दत्ता, नगर पालिक निगम के वरिष्ठ पार्षद व एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू एवं साकेत चंद्राकर थे।
इस मौके पर आयोजन समिति में प्रभारी पूर्व पार्षद एमआईसी सदस्य सूर्यकांत सिन्हा, पार्षद सेवन ठाकुर, उमंग समूह से यास्मीन बानों, नीलम सिन्हा, मधुमिता नायक तथा राजीव एवा मितान क्लब से अध्यक्ष शुभम नायक, आकाश हाण्डे, सचिव महादेव मिश्रा, विवेक धवन, भुजू हेमब्रम शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button