देश-दुनियाफीचर्ड

शादीशुदा प्रेमी को प्रेमिका ने दिया जहर, मछली-भात खिलाने के बहाने बुलाई थी अपने घर

प्रेमिका ने मछली-भात खिलाने के लिए प्रेमी को अपने घर बुलाया। मछलीभात खाने के बाद प्रेमी अपने घर के लिए निकल गया। इसी बीच उसे उल्टी होने लगी और हालत गंभीर हो गई…

 

गोपालगंज (ए)। जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी एक शादीशुदा प्रेमी को प्रेमिका ने मछली-भात खिलाने के लिए घर बुलाया और खाना में जहर मिलाकर खिला दी। इससे प्रेमी की स्थिति नाजुक हो गई। प्रेमी ने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया, जिसके बाद दोस्तों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमी की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित युवक की पहचान विपिन शर्मा के (32) पुत्र तेजश्वी शर्मा के रूप में की गई है।

पीड़ित युवक ने बताया कि वह कोर्ट में एक प्राइवेट कर्मी के तौर पर काम करता है। प्रेमी युवक के दो पुत्र और एक पुत्री है। छह वर्ष पूर्व किसी मामले में उसकी प्रेमिका कोर्ट में गई थी जहां दोनो के बीच आंखे लड़ गई। दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। दोनो छुप-छुपकर मिलने लगे। दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ गया।

दो साल बाद प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी युवक के ऊपर शादी के झांसा देकर शारीरिक शोषण करने को लेकर केस दर्ज करा दी। इसके बाद केस वापस लेने के लिए एक लाख 60 हजार रुपए प्रेमी से ले ली। बाद में मामला शांत हो गया। कुछ दिन बाद दोनों अलग हो गए लेकिन लड़की द्वारा मैसेज किया जाने लगा। इसके बाद फिर बातचीत शुरू हो गई।

इसी बीच रविवार की रात प्रेमिका ने मछली-भात खिलाने के लिए प्रेमी को अपने घर बुलाया। मछलीभात खाने के बाद वह अपने घर के लिए निकल गया। इसी बीच उसे उल्टी होने लगी। उल्टी होने के बाद उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गई। इसके बाद उसने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया।

मौके पर पहुंचे दोस्त ने उसे तत्काल ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने युवक का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button