खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

हत्या, लूट जैसे मामलों में गिरफ्तारी न करने और अपराध दर्ज करने में देरी पर 06 थाना प्रभारियो को एसएसपी ने किया लाइन अटैच, 19 इंस्पेक्टर समेत 26 का तबादला

हत्या जैसे अपराधों के मामलों व जनसुनवाई में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों पर एसएसपी ने कार्रवाई की है। एसएसपी ने रविवार शाम छह थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया…

 

बरेली (ए)। जनसुनवाई से लेकर रिपोर्ट दर्ज करने और हत्या जैसे मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही पर एसएसपी अनुराग आर्य ने छह थाना प्रभारियों को लाइन जाहिर किया है। साथ ही 19 इंस्पेक्टर समेत 26 सब इंस्पेक्टर के तबादले कर दिए। लाइन हाजिर किए गए सभी इंस्पेक्टर के खिलाफ प्रारंभिक जांच का आदेश दिया है।

एसएसपी ने रविवार को सभी थाना प्रभारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसके बाद देर शाम लाइन हाजिर और तबादले की कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर कैंट जगनारायण पांडेय को एफआईआर दर्ज करने में देरी, घटनास्थल पर न जाने, जनसुनवाई में लापरवाही और हत्या, लूट जैसे मामलों में गिरफ्तारी न करने पर लाइन हाजिर कर दिया। इनके खिलाफ पहले से पांच मामलों में जांच चल रही है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश कुमार राय पर भी इन्हीं आरोपों में गाज गिरी।

इंस्पेक्टर भमोरा ऋषिपाल सिंह को हत्या जैसे गंभीर मामलों का खुलासा और गिरफ्तारी के प्रयास न करने पर लाइन हाजिर किया गया। इंस्पेक्टर सीबीगंज राजबली सिंह को खुसरो कॉलेज के प्रबंधन से करीबी और लापरवाही में व प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ रविंद्र सिंह को कानून व्यवस्था संबंधी घटना में देरी से पहुंचने व अनुशासनहीनता पर लाइन हाजिर किया गया। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक हाफिजगंज से एएचटीयू स्थानांतरित किए गए इंस्पेक्टर जगत सिंह के खिलाफ लोक अभियोजन जैसे मामलों में सतर्कता से काम न करने पर जांच का आदेश दिया गया है।

इंस्पेक्टर इज्जतनगर राधेश्याम को प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ व प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी धनंजय पांडेय को प्र.नि. इज्जतनगर बनाया गया है। क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग के आदेश कुमार को बिथरी चैनपुर, एसओ भुता सतीश कुमार को बिशारतगंज, पुलिस लाइन से राजकुमार सिंह को भुता, साइबर सेल से प्रदीप चतुर्वेदी को भमोरा, फतेहगंज पूर्वी से मदन मोहन चतुर्वेदी को साइबर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

एसओ भोजीपुरा रामरतन सिंह को एसओ अलीगंज, बहेड़ी से प्रवीण सोलंकी को इंस्पेक्टर भोजीपुरा, प्रभारी साइबर सेल अभिषेक कुमार को प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर, इंस्पेक्टर अपराध संतोष कुमार को प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पूर्वी, थानाध्यक्ष शेरगढ़ राजेश बाबू मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी, संजय तोमर को निरीक्षक बहेड़ी, आशुतोष द्विवेदी को चौकी इंचार्ज कताई मिल से थानाध्यक्ष शेरगढ़ बनाया गया है।

जगत सिंह को प्रभारी निरीक्षक हाफिजगंज से एएचटीयू, देवेंद्र सिंह धामा को देवरनिया से प्रभारी साइबर सेल, क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग से राजेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक कैंट बनाया गया है। मीरगंज सीओ ऑफिस में तैनात धर्मेंद्र सिंह को सुभाषनगर थाने का चार्ज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक एएचटी सुरेश चंद्र गौतम को सीबीगंज भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button