देश-दुनियाफीचर्डविविध

पाकिस्तान से 17 जून को होगा भारत का मुकाबला, एशिया कप के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का एलान

हॉन्हकॉन्ग में 12 जून से होने वाले इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिए BCCI ने 2 जून को 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया. इस टीम की कप्तानी का जिम्मा श्वेता सहरावत को सौंपा गया है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच इस समय पुरुष एशिया कप 2023 के आयोजन को कर काफी लंबे समय से विवाद देखने को मिल रहा है. वहीं इसी बीच BCCI ने इस महीने 12 जून से खेले जाने वाले इमर्जिंग एशिया महिला एशिया कप के लिए 14 सदस्यीय भारतीय ए टीम का एलान कर दिया है. इस टूर्नामेंट में भारतीय ए टीम अपने अभियान की शुरुआत 13 जून करेगी, जबकि पाकिस्तान से उसका 17 जून को मुकाबला होगा.l।

इमर्जिंग महिला एशिया कप 2023 में भारतीय ए टीम को लीग स्टेज में 3 मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा. भारतीय ए टीम 13 जून को अपना पहला मुकाबला मेजबान हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ खेलने के बाद 15 जून को थाइलैंड ए टीम के खिलाफ मैच खेलेगी. इसके बाद इंडिया ए अपना आखिरी लीग मुकाबला 17 जून को पाकिस्तान ए महिला टीम के खिलाफ खेलेगी।

यहां पर देखिए इंडिया ए महिला टीम: श्वेता सहरावत (कप्तान), सौम्या तिवारी (उप-कप्तान), तृषा गोंगडी, मुस्कान मलिक, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, उमा क्षेत्री (विकेटकीपर), ममता मदीवाला (विकेटकीपर), तितास संधु, यशश्री एस, काशवी गौतम, पार्शवी चोपड़ा, मन्नत कश्यप, बी अनुषा।

भारतीय महिला ए टीम की कप्तानी का जिम्मा श्वेता सहरावत को सौंपा गया है. साल 2023 के शुरुआत में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्वेता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था. श्वेता ने टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाते हुए 7 मैचों में कुल 297 रन बनाए थे, इसमें 3 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं. इमर्जिंग एशिया कप का आयोजन हॉन्ग कॉन्ग में हो रहा है. इसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही जिनको 4-4 के 2 ग्रुपों में बाटा गया है. भारतीय टीम को ग्रुप-ए में जगह मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button