देश-दुनियाफीचर्ड

नौकरानी की शर्मनाक हरकत: बाल्टी में पेशाब कर उसी से लगाया घर में पोछा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा के अजनारा होम्स सोसाइटी में सबीना खातून नाम की नौकरानी ने बाल्टी में पेशाब कर पोछा लगाने लगी. मकान मालिक की शिकायत के बाद नौकरानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

नोएडा (ए)। यूपी में ग्रेटर नोएडा के अजनारा होम्स सोसाइटी में एक नौकरानी ने शर्मनाक हरकत उजागर हुई है. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है एक घरेलू नौकरानी ने घर में पोछा लगते समय उसी बाल्टी में पेशाब किया और फिर फर्श साफ करने लगी. इस घिनौनी और गंदी हरकत को देखकर मकान मालिक ने तुरंत बिसरख थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद घरेलू नौकरानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

वायरल वीडियो में क्या है? तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सबीना खातून नाम की नौकरानी का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि नौकरानी पहले दूसरे कमरे में आती है और पोछे वाले कपड़े को बाल्टी में भिगोने से पहले उसमे पेशाब कर देती है. इसके बाद उसमें कपड़ा भिगोकर दूसरे कमरे में पोछा लगाने के लिए जाती है।

पुलिस पूछताछ में बताया सच थाना प्रभारी बिसरख अनिल राजपूत के मुताबिक, यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. महिला की पहचान सबीना खातून के रूप में हुई है. वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और यहां इतेहरा गांव में रहती है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सबीना खातून से पूछताछ शुरू की।

शुरू में उसने बचने का प्रयास करते हुए इन आरोपों से इनकार किया लेकिन, जब पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो उसने पोछा लगाने में इस्तेमाल की जाने वाली पानी की बाल्टी में पेशाब करने की बात कबूल कर ली. जांच के दौरान सबीना खातून अपने इस शर्मनाक व्यवहार के लिए कोई उचित स्पष्टीकरण नहीं दे पाई. हालांकि, उसके इस काम के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है।

केस की तैयारी में पुलिस वायरल वीडियो के सबूतों और सबीना खातून के कबूलनामे के आधार पर पुलिस उसके खिलाफ केस की तैयारी कर रही है. सबीना पर स्पेसिफिक चार्जेस अभी तक निर्धारित नहीं किए गए हैं. हालांकि, नौकरानी सबीना पर सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा से संबंधित अपराधों के साथ-साथ संपत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के चार्जेस लगने की उम्मीद है. वहीं, अधिकारी का कहना है कि उसके घिनौने कार्य के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button