दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल मिलेगा प्राथमिक उपचार, ट्रैफिक DSP ने वितरण किए फास्टेड बॉक्स

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर एवं सतीश ठाकुर, सदानंद विंध्यराज उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नेशनल हाईवे- 53 में सड़क दुर्घटना के दौरान घायल की मदद करने, सड़क जाम क्लियर करने, सड़कों से मवेशी हटाने, गंभीर मरीज को तत्काल दूसरे अस्पताल ले जाने, एवं अंजोरा बाईपास से कुम्हारी टोल प्लाजा तक इस 40 किलोमीटर की दूरी पर 04 हाईवे पेट्रोलिंग तैनात किए गए हैं।

आज दिनांक को इन हाईवे पेट्रोलिंग के जवानों को उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर के द्वारा इन जवानों के द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई के पत्र होना बताया गया और आगे भी इसी लगन और मेहनत पूर्ण ईमानदारी से कार्य करने हेतु निर्देश दिए गए, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के प्राथमिक उपचार हेतु सभी को फास्टेड बॉक्स वितरण किया गया।

इस वर्ष अभी तक इन हाईवे पेट्रोलिंग के जवानों के द्वारा 256 लोगों की मदद की गई, जिसमें से 45 ऐसे भी घायल व्यक्ति हैं जिनको समय पर अस्पताल पहुंच कर उनकी जान बचाई गई। यह हाईवे पेट्रोलिंग हाईवे में लगातार पेट्रोलिंग करते रहते हैं हाईवे में किसी भी प्रकार की मदद के लिए इन नंबर पर संपर्क करें।

▫️ अंजोरा बाईपास से गुरुद्वारा चौक तक – हाईवे पेट्रोलिंग 01 – 94791-91554
▫️गुरुद्वारा चौक से डबरापारा तिराहा तक – हाईवे पेट्रोलिग 02 94791-91555
▫️डबरापारा से चरोदा हनुमान मंदिर तक – हाईवे पेट्रोलिंग 03- 94791-91556
▫️चरोदा हनुमान मंदिर से कुम्हारी टोल प्लाजा तक हाईवे पेट्रोलिंग 04 – 94791-91557

▫️यातायात व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 94791-92029

▫️सड़क से मवेशी हटाने हेतु टोल फ्री नंबर 1100 , 1033

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button