खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सागर में बोले पीएम मोदी- किसी गरीब को खाली पेट सोने नहीं दूंगा

पीएम मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के सागर जिले में संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखने के दौरान कहा कि उनकी सरकार ने लोगोंं के लिए काम किया है…

सागर (ए)। इस साल के आखिर में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के दौरे पर हैं. उन्होंने शनिवार को सागर जिले में कवि और समाज सुधारक संत रविदास को समर्पित मंदिर-सह-स्मारक की आधारशिला रखी. उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा, ”पहले की सरकार में जो योजनाएं आती थीं वो चुनावी मौसम के हिसाब से लाई जाती थीं, लेकिन हमारी सोच है कि हम महिला, दलित और आदिवासी के साथ हर समय खड़े रहे।”

उन्होंने आगे कहा, ”कोविड महामारी के दौरान मैंने तय किया कि मैं गरीबों को भूखा नहीं सोने दूंगा. आपका दर्द समझने के लिए मुझे किताबें ढूंढने की जरूरत नहीं है. हमने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की. इसमें 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया और आज पूरी दुनिया हमारे प्रयासों की सराहना कर रही है।”

पीएम मोदी क्या बोले? पीएम मोदी ने संत रविदास का जिक्र करते हुए कहा, ”उन्होंने उस कालखंड में जन्म लिया था जब देश पर मुगलों का शासन था. समाज  अस्थिरता, उत्पीड़न और अत्याचार से जूझ रहा था. उस समय रविदास जी समाज को जगा रहे थे ”

उन्होंने दावा किया कि आज देश का दलित हो, वंचित हो, पिछड़ा हो या आदिवासी, हमराी सरकार इन्हें उचित सम्मान और नए अवसर दे रही है. ना इस समाज के लोग कमजोऱ हैं और ना ही इनका इतिहास कमजोर रहा है।

‘राष्ट्र के निर्माण में असाधरण भूमिका निभाई’
पीएम मोदी ने कहा कि एक से एक महान विभूतियां समाज के इन वर्गों से निकलकर आई हैं. उन्होंने राष्ट्र के निर्माण में असाधरण भूमिका निभाई है. हमारी सरकार में आज देश इनकी विराशत को गर्व के साथ सहेज रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button