खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु आज देखेंगी ‘गदर 2’, अनिल शर्मा बोले- फिल्म को इतना बड़ा सम्मान मिलना गर्व की बात

अनिल शर्मा ने इस बात को कन्फर्म करते हुए खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा- कल को हम बैठे हुए थे, अचानक सेंसर बोर्ड के यहां से हमें फोन आया और उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आपकी फिल्म देखना चाहती हैं…

नईदिल्ली (ए)। सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसका बोलबाला फैन्स के बीच बखूबी देखा जा रहा है. इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ये है. दर्शकों के बीच माहौल ऐसा बना है कि हर तरफ सिर्फ तारा सिंह और सकीना की ही चर्चाएं हो रही हैं. अनिल शर्मा ने इस फिल्म का निर्देशन संभाला है. खबर आ रही है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘गदर 2’ देखने की इच्छा जाहिर की है।

राष्ट्रपति देखेंगी ‘गदर 2’ अनिल शर्मा ने इस बात को कन्फर्म करते हुए खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा- कल हम बैठे हुए थे, अचानक सेंसर बोर्ड के यहां से हमें फोन आया और उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आपकी फिल्म देखना चाहती हैं. और फिर उन्होंने हमें ईमेल किया. हम सभी खुशी से झूमने लगे और गर्व महसूस हुआ. इतना बड़ा सम्मान ‘गदर 2’ को मिल रहा है, हम तो समझ ही नहीं पा रहे हैं।

“रविवार को हम लोग राष्ट्रपति जी से मिल रहे हैं और उनके साथ फिल्म देखने वाले हैं. हम सभी के लिए यह सम्मान के साथ बहुत गर्व की बात है. सभी लोग बहुत खुश हैं. सभी जश्न मना रहे हैं. फिल्म को सेलिब्रेट कर रहे हैं. हमारे लिए यह बड़ी बात है. हम सभी फिल्म को प्रेसिडेंट हाउस में देखेंगे.” फिल्म की बात करें तो सनी देओल का तारा सिंह के अवतार में जनता ने पहली बार साल 2001 में बड़े पर्दे पर देखा था. ‘उड़ जा काले कावां’ और ‘मैं निकला गड्डी लेके’, दोनों ही गाने दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर हुए थे।

इस बार भी दोनों गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. अनिल शर्मा ने एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि फिल्म की 20 लाख टिकट एडवांस में बुक हो चुकी हैं. बिजनेस के मामले में फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने वाली है. दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज भी दिख रहा है. सोशल मीडिया पर तमाम वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें कई लोग सनी देओल के पोस्टर पर फूल और दूध चढ़ाते दिख रहे हैं. जश्न मना रहे हैं. ट्रेड रिपोर्ट्स का अनुमान कहता है कि पहले दिन ‘गदर 2’ का कलेक्शन 33-35 करोड़ रुपये के करीब होने वाला है. लेकिन सिंगल स्क्रीन्स और छोटे सेंटर्स का सपोर्ट फिल्म की कमाई और धुआंधार करवा सकता है. इसलिए यहां से 36-37 करोड़ तक कलेक्शन होना भी मुश्किल नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button