दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गिरा: Dail-112 के आरक्षक के सुझबुझ से दोनो गंभीर रूप से घायल पहुंचे अस्पताल

भिलाई-3। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की शाम को सिरसा कला में स्कूटी सवार और उसके साथ बैठा व्यक्ति घायल हो गए। गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण टर्निंग पर अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसकी सूचना dail-112 को मिली।

आरक्षक मोहम्मद हाफिज साबरी और ड्राइवर कमल नारायण ने सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से दोनों घायलों को उठाकर गाड़ी में बैठकर कर उपचार हेतु रवाना हुए। आरक्षक ने सुझबुझ दिखाते हुए रास्ते मे 108 में शिफ्ट किया और जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया।

Dail-112 के आरक्षक मोहम्मद हाफिज साबरी के सूझबूझ से गंभीर घायलों को तुरंत समय रहते अस्पताल के लिए रवाना हुए और आरक्षक द्वारा 108 से संपर्क कर उन्हें जल्द जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया।

 

Related Articles

Back to top button