दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मतदाताओं को जागरूक करने रिसाली निगम की महिलाओं ने दिखाया अपना हुनर: दाल और हरी सब्जी से स्लोगन लिख मतदान करने का दिया संदेश, रेवती तांडी को मिला मिक्सी

रिसाली। मतदाताओं को जागरूक करने रिसाली निगम की महिलाओं ने अपना हुनर दिखाया। किसी ने दाल से तो किसी ने चावल व चाउमिन से स्लोगन लिखा। कुछ महिलाओं ने सलाद से स्वीप का मोनो बनाया। व्यंजन बनाने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। निगम आयुक्त आशीष देवांगन के मार्ग दर्शन में चल रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत निगम कार्यालय में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खास बात यह थी कि अलग अलग वार्डो से महिलाएं पहुंची, उन्होंने जिस अनाज और सब्जी से जागरूकता संदेश लिखा था उसी अनाज का व्यंजन भी बनाई। जिसका स्वाद निर्णनायको ने भी लिया। निर्णायक मंडल में आयुक्त आशीष देवांगन , दुर्ग ग्रामीण ए आर ओ मुकेश रावटे, उप संचालक पंचायत काव्या जैन शामिल थी।

इन्होंने जीता ईनाम
प्रतियोगिता में वैसे तो 20 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल थी। जिन्होंने विशेष थीम के साथ व्यंजन बनाकर प्रदर्शन किया, पुरस्कार भी दिया गया। रेवती तांडी को बहुरानी रिसाली की ओर से मिक्सी, रागी कोदो से केक तैयार करने वाली रक्षा को शमीम सुपर बाजार की ओर से कुकर और हरी सब्जी से स्वीप का मोनो तैयार करने वाली बसंती साहू को आर्किटेक्ट एन के साहू ने डिनर सेट उपहार स्वरूप प्रदान किया।

केक भी काटा
प्रतियोगिता में मतदाता जागरूकता नारा लिखा केक मुख्य आकर्षण था। प्रतियोगिता के बाद केक को प्रतिभागियों ने काटा। महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे अपने अपने वार्डो में महिलाओं को टीम बनाकर मतदान करने प्रेरित करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button