खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

41 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर

रायपुर। शनिवार को राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासन सेवा के 41 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया। जारी आदेश में मुख्य निर्वाचन आयुक्त सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को राजनांदगांव, संजय अग्रवाल को बिलासपुर, कुंदन कुमार को मुंगेली, मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़, नूपुर राशि पन्ना कोंडागांव का कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला सूची में दंतेवाड़ा, गरियाबंद, रायगढ़ और बिलासपुर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी सूची जारी कर दी है।
आदेश के मुताबिक कुणाल दूदावत को दंतेवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ जिले के नए कलेक्टर होंगे। संजय कन्नौजे सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर होंगे, नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कुंदन कुमार को मुंगेली जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण तबादलों में संजय कन्नौजे को सारंगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इंद्रजीत सिंह अब खैरागढ़ के नए कलेक्टर होंगे और दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिले की कमान सौंपी गई है. जन्मजय महोबे को जांजगीर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

 

देखे पूरी सूची…pdf

 

DOC-20250419-WA0063.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button