छत्तीसगढ़फीचर्ड

तलवार से बर्थडे केक काटकर वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, केक काटने वाले और तलवार लहराने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। दिनांक 25-26.08.2023 की दरम्यानी रात्रि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत स्थित राजकुमार कॉलेज के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा आम रोड में अपनी चारपहिया वाहन पर केक रखकर एक व्यक्ति जिसका जन्मदिन था वह तलवार से केक काट रहा था तथा अन्य व्यक्ति भी अपने हाथों में तलवार लेकर लहराते हुए अनैतिक भाषाओं का प्रयोग कर डांस कर रहें थे जिसका विडियो वायरल हुआ था।

वायरल विडियो को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए प्रभारी एन्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आजाद चौक को विडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर एन्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए व्यक्तियों की पहचान मोहसीन खान, शेख मुख्तार उर्फ लल्लू पठान, सोनू उर्फ मोहम्मद आदिल, निजामुद्दीन उर्फ युसुफ एवं सैय्यद इमरोज अली उर्फ पीला के रूप में करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार एवं चारपहिया वाहन को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 192/23 धारा 283, 34 भादवि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

सभी आरोपी आदतन अपराधिक प्रवृत्ति के है, जो पूर्व में भी अनेकों प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुके है।

गिरफ्तार आरोपी- (1) मोहसीन खान पिता रफीक खान उम्र 30 साल निवासी ईदगाहभाठा, तुर्की तालाब के पास आजाद चौक रायपुर।

(2) शेख मुख्तार उर्फ लल्लू पठान पिता शेख अजीज उम्र 38 साल निवासी कैलाशपुरी थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

(3) सोनू उर्फ मोहम्मद आदिल पिता मोहम्मद निजाम उम्र 30 साल निवासी राजा तालाब नई बस्ती बाबा किराना के सामने थाना सिविल लाईन रायपुर।

(4) निजामुद्दीन उर्फ युसुफ पिता जमालुद्दीन उम्र 38 साल निवासी पानी टंकी के सामने ईदगाहभाठा आजाद चौक रायपुर।

(5) सैय्यद इमरोज अली उर्फ पीला पिता शब्बीर अली उम्र 30 साल नई बस्ती राजा तालाब रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button