खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

08 करोड़ रुपए का सोना जप्त, वाहन चेकिंग के दौरान 12 किलो से अधिक का सोना के साथ 03 व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.संतोष कुमार सिंह द्वारा लगातार शहर में होने वाले अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। अपराध पर अंकुश लगाने हेतु रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को अवैध कार्य करने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 18.10.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक मनोज कुमार साहू को औचक बस स्टैण्ड भाठागांव में यात्रियों की रूटीन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसके परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश देवांगन द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस टीम तैयार कर बस स्टैण्ड भाठागांव में आकस्मिक चेकिंग करना प्रारंभ किया गया।

चेकिंग दौरान बस स्टेण्ड में यात्री 01. लिंगराज नायक पिता पवित्र नायक उम्र 34 साल निवासी बीएसयूपी कालोनी तेलीबांधा ब्लाक 35 म०नं० 14 थाना तेलीबांधा रायपुर छ०ग० 02. हितेश तांडी पिता विजय तांडी उम्र 27 साल निवासी बीएसयूपी कालोनी तेलीबांधा ब्लाक 34 म०नं० 01 थाना तेलीबांधा रायपुर छ०ग० 03. शुभम पात्रों पिता तपन पात्रों उम्र 28 साल निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द म०नं० 140 आर थाना टिकरापारा रायपुर छ०ग० के बैंगो की चेकिंग करने पर सोने की सामग्री वजनी लगभग जप्त सोने की सामग्री का वजन 12 किलो 800 ग्राम कीमती 08 करोड रू प्राप्त हुआ।

जिसके संबंध में पूछताछ करने पर सामग्री के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज उपलब्ध नही कराया गया जिसके कारण बरामद सोने की सामग्री को सीललबंद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु आयकर विभाग को सौपी गई है।

जप्त सोने की सामग्री का वजन 12 किलो 800 ग्राम कीमती 08 करोड रू.

यात्री जिनसे सोने का सामग्री बरामद हुआ है-

01.लिंगराज नायक पिता पवित्र नायक उम्र 34 साल निवासी बीएसयूपी कालोनी तेलीबांधा ब्लाक 35 म०नं० 14 थाना तेलीबांधा रायपुर छ०ग०

02.हितेश तांडी पिता विजय तांडी उम्र 27 साल निवासी बीएसयूपी कालोनी तेलीबांधा ब्लाक 34 म0नं0 01 थाना तेलीबांधा रायपुर छ०ग०

03.शुभम पात्रों पिता तपन पात्रों उम्र 28 साल निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द म०नं० 140 आर थाना टिकरापारा रायपुर छ०ग०

कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश कुमार देवांगन, निरीक्षक मनोज कुमार साहू थाना प्रभारी टिकरापारा, सहायक उप निरीक्षक नीलमणी साहू, प्रधान आरक्षक रेशम लाल काटले, मोहन लाल निषाद आरक्षक राजेश मण्डावी, मनोहर बंजारे, रविन्द्र कुर्रे, जश्वन शर्मा, मुकेश भोई, राजेन्द्र चौहान, देवचंद सिन्हा, TGC शंकर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button